Pyria Kaise Hota Hai? – पायरिया होने के लक्षण, कारण, मेडिसिन और इससे बचने के घरेलु उपाय!

दोस्तों आज हम आपको मनुष्य के शरीर में होने वाली Pyria की समस्या और उससे निदान पाने की जानकारी देने वाले है। पायरिया की समस्या मनुष्य के मुँह में होती है यह व्यक्ति के दांतो और मसूड़ों को प्रभावित करती है

Editorial Team

दोस्तों आज हम आपको मनुष्य के शरीर में होने वाली Pyria की समस्या और उससे निदान पाने की जानकारी देने वाले है। पायरिया की समस्या मनुष्य के मुँह में होती है यह व्यक्ति के दांतो और मसूड़ों को प्रभावित करती है इसी लिए आज हम आपको पायरिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है जो आपको आने वाले समय में इस समस्या से बचने में मदद करेगी।

Pyria Disease हमारी ही कुछ गलतियों के कारण होता है इस रोग से व्यक्ति को ज़्यादा तकलीफ़ तो नहीं होती है लेकिन फिर भी यह रोग ख़तरनाक हो सकता है। यह रोग मुँह में बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण आपके दांतो और मसूड़ों को संक्रमित करता है जिससे आपके दांतो की हड्डियाँ कमज़ोर होने लगती है। यह एक आम समस्या है जो 80-90% लोगों को कभी ना कभी होती ही है। तो अब ज़्यादा समय ना लेते हुए जानते है पायरिया होने के लक्षण हिंदी में।

Payriya Ke Gharelu Upay

Symptoms Of Pyria (पायरिया के लक्षण इन हिंदी)

अगर आप चाहते है की आपको कभी भी पायरिया की समस्या ना हो तो उसके लिए आपको Pyria Ke Lakshan की जानकारी होना चाहिए जो हमने आपको नीचे बताए है।

  • मसूड़ों में सूजन आना।
  • दांतो के आस-पास खून आना।
  • ठंडा और गर्म पानी पीने पर दांतो में झनझनाहट होना।
  • दांतो के बीच में गेप हो जाना।
  • दांतो को छूने पर दर्द होना।
  • दांतो का कमज़ोर होना और उनमें मवाद आना।
  • सांस में दुर्गन्ध आना।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Tumor Kya Hai? Brain Tumor Ke Lakshan क्या होते है? – जानिए Brain Tumor Se Kaise Bache के बारे में पुरे विस्तार से!

पायरिया के कारण

पायरिया हमारे मुँह में उपस्थित जीवाणुओं की वृद्धि के कारण होता है और उन जीवाणु की वृद्धि हमारी ही कुछ ग़लतियों के कारण होती है जो आपको आगे बताई गई है।

  • मुँह की ठीक से सफाई नहीं करना।
  • शराब, तंबाकू, सिगरेट, पान आदि का ज़्यादा सेवन करना।
  • ठीक से ब्रस नहीं करना।
  • खाना खाने के बाद ब्रस नहीं करना।
  • किसी भी प्रकार की पेट की समस्या होना।
  • दांतो में खाने के बारीक-बारीक कण रह जाना।

पायरिया से बचने के उपाय

अगर आप पायरिया की समस्या से बचना चाहते है तो आपको इन उपायों को ज़रूर अपनाना चाहिए है। जैसे-

  • दिन में कम से कम दो बार ब्रस करे।
  • ब्रस करने के लिए सोफ्ट ब्रस का इस्तेमाल करे।
  • कुछ भी खाने के बाद ब्रस या कुल्ला ज़रूर करे।
  • हमेशा ब्रस धीरे-धीरे करे जिससे खाने के छोटे-छोटे कण भी निकल पाए।

जरूर पढ़े: Migraine Kya Hota Hai? Migraine Ke Karan क्या होते है? – जानिए Migraine Ka Gharelu Ilaj और इससे बचने के उपाय!

Payria Ka Ilaj In Hindi

वर्तमान समय में डॉक्टर Pyria Ka Ilaj मुखयतः दो तरीकों से करते है उनमें से कुछ Pyria Treatment में सर्जरी भी शामिल है। तो चलिए जानते है Pyria Ka Treatment कैसे किया जाता है।

नॉनसर्जिकल उपचार:

इसके अंदर वह इलाज शामिल है जिन्हे मरीज़ पायरिया की समस्या से राहत पाने के लिए आसानी से करवा सकता है।

स्केलिंग

इसमें पायरिया के इलाज में एक लेज़र और अल्ट्रासोनिक डिवाइस की मदद से मरीज़ के दांतो और मसूड़ों से Tartar (दांतो का मेल) और बैक्टीरिया को निकाला जाता है।

रूट प्लानिंग

इस तरह के इलाज में आपके दांतो को बहुत चिकना कर दिया जाता है जिससे आपके दांतो पर Tartar और बैक्टीरिया का निर्माण नहीं होता है तथा इससे पायरिया की समस्या होने का ख़तरा बहुत कम हो जाता है।

एंटीबायोटिक्स

पायरिया के रोग से बचने के लिए Topical और Oral Antibiotics दवाई बहुत आवश्यक होती है यह संक्रमण और बैक्टीरिया रोकने और ख़त्म में मदद करती है।

पायरिया की समस्या ज़्यादा बढ़ जाने की स्थिति में डॉक्टर कुछ सर्जरी कराने की भी सलाह देता है जो इस तरह है।

  • Flap Surgery (फ्लैप सर्जरी)
  • Soft Tissue Grafts (सॉफ्ट टिश्यू ग्राफ्ट्स)
  • Bone Grafting (बॉन ग्राफ्टिंग)
  • Guided Tissue Regeneration (गाइडेड टिश्यू रिजनरेशन)
  • Tissue Stimulating Proteins (टिश्यू स्टिमुलेशन प्रोटीन्स)

Payriya Ke Gharelu Upay (पायरिया की घरेलू दवा)

अगर आपको पायरिया की समस्या है तो उससे राहत पाने के लिए आप Payriya Ka Gharelu Ilaj अपना सकते है इसी लिए यहाँ पर हम आपको Pyria Treatment Home Remedies की जानकारी देने वाले है जो आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद होगी

  • सेंधा नमक को पायरिया के लिए अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने के लिए एक कप पानी ले और उसमें एक चम्मच सेंघा नमक को अच्छे से मिला ले और फिर सोने से पहले उसे पिए इससे पायरिया से काफी राहत मिलेगी।
  • अगर आपको अपने अंदर Payriya Ke Lakshan दिख रहे है तो आपको दिन में दो बार निम्बू पानी पीना चाहिए यह नुस्खा पायरिया के शुरूवाती समय में बहुत असरदार होता है।
  • पायरिया की समस्या से राहत पाने के लिए, आप 5 ग्राम लौंग और 3 ग्राम कपूर को पीसकर एक दम बारीक़ चूर्ण (दन्तमंजन के पावडर जैसा) बना ले और फिर हर रोज़ इस पावडर को 10 मिनट अपने दांतो और मसूड़ों पर रगड़े इससे पायरिया की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।
  • एक कटोरी में एक चम्मच सरसों तेल निकाल ले और फिर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाए इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर रख दे और रात को सोते समय इस मिश्रण से अपने दांतो और मसूड़ों की मालिश करें, ध्यान रहे मालिश के बाद आपको कुछ भी खाना नहीं है और फिर सुबह नमक के पानी से गरारे करना है। यह नुस्खा पायरिया की समस्या में बहुत फ़ायदेमंद है।
  • अगर आप गाजर और पालक का जूस बनाकर रोज़ाना सेवन करेंगे तो यह पायरिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करेगा।
  • पायरिया की समस्या से निपटने लिए आप प्याज़ का इस्तेमाल भी कर सकते है इसके लिए आप एक कटोरी में प्याज़ का रस निकाल ले और उसे अपने दांतो और मसूड़ों पर लगाए इससे आपके दांतो का दर्द, मसूड़ों में खून आना जैसी समस्या खत्म होने लगती है।
  • पायरिया से निपटने के लिए नीम, कपूर और कोयले की राख को अच्छे से मिला ले और सोते समय उस मिश्रण को अपने दांतो और मसूड़ों पर अच्छे से लगा ले और फिर सुबह पानी से कुल्ला करें यह आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद होगा।

Pyria Medicine Name (पायरिया की दवा इन हिंदी)

पायरिया की समस्या से राहत दिलाने के लिए बाज़ार में कई Pyria Medicine उपलब्ध है लेकिन ऐसी किसी भी दवा का सेवन करने से पहले संबंधित क्षेत्र के डॉक्टर से एक बार सलाह अवश्य ले, अन्यथा ऐसी किसी भी चीज का सेवन करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Aankho Ki Roshni Kaise Badhaye? – जानिए Aankho Ka Chashma Utarne Ke Liye Gharelu Nuskhe और Eye Care Food Tips हिंदी में!

Conclusion:

तो आज हमने मनुष्य के मुख में उत्पन्न होने वाली पायरिया की समस्या के बारे में जाना आप ऊपर बताये गए शुरुआती लक्षणों को जानकर समय रहते है इसका सही से इलाज करवा सकते है जिससे इस समस्या के ज्यादा बढ़ने से बचा जा सकता है और इससे निदान पाया जा सकता है। उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा दी गयी पायरिया की जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी और आपको हमारी आज की पोस्ट Pyria In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करे ताकि अगर उन्हें पायरिया की समस्या हो तो उनकी भी मदद हो सके, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment