BA Ka Full Form – BA क्या है और कैसे करें की पूरी जानकारी।

BA Ka Full Form इंग्लिश में “Bachelor of Arts” होता है जिसे कला में स्नातक के नाम से भी जाना जाता है। यह तीन साल

Editorial Team

BA Ka Full Form

BA Ka Full Form इंग्लिश में “Bachelor of Arts” होता है जिसे कला में स्नातक के नाम से भी जाना जाता है। यह तीन साल का एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जिसे ज्यादातर Arts छात्रों द्वारा कक्षा 12वी के बाद पूरा किया जाता है। इसे पूरा करने के बाद छात्र Graduated कहलाता है।

BA एक ऐसी डिग्री है जिसे करने के बाद विद्यार्थी अपने करियर को किसी भी फील्ड में आगे ले जा सकता है जैसे कि Fashion Designing, Journalism, Acting आदि। यदि आप भी BA करने का सोच रहे है तो आपको BA Full Form क्या है इसके बारे में जानकारी होना अनिवार्य है।

दोस्तों अक्सर माँ-बाप या फिर रिश्तेदारों द्वारा 12वी पास करने के बाद एक सवाल अवश्य पूछा जाता है कि बेटा अब आगे की पढ़ाई के लिए आपने क्या सोचा है? अगर आपसे भी ये सवाल बार-बार पूछा जाता है तो आज की ये पोस्ट BA Ki Full Form आपके लिए काफी लाभकारी साबित होने वाली है।

आज कि इस पोस्ट में मैंने BA Kya Hai, BA कोर्स कैसे करें, BA करने के लिए क्या Qualification होनी चाहिए और इसके साथ ही BA करने के बाद कौन-सी जॉब मिल सकती है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी शेयर की है। तो चलिए सबसे पहले जानते है BA Ka Full Form क्या है?

BA Ka Full Form

BA Ka Full Form

BA की फुल फॉर्मBachelor of Arts‘ होती है और इसे हिंदी में (BA Ki Full Form In Hindi) ‘कला में स्नातक‘ कहा जाता है। BA Undergraduate Degree Course की अवधि 3 वर्ष की होती है, जिसे प्रत्येक छात्र कक्षा 12वी के बाद कर सकता है।

उम्मीद है अब आप बीए की फुल फॉर्म और BA Full Form In Hindi क्या है ये जान गए होंगे। तो चलिए अब आगे इससे जुड़े अन्य सवालों के जवाब ढूंढ़ते है।

BA Kya Hai

बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) एक Graduation Degree कोर्स है, जिसकी अवधि 3 साल की होती है। इस कोर्स को करने के लिए किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, मैथ्स, साइंस या कॉमर्स) से 12वीं पास होना अनिवार्य होता है। BA की डिग्री को पूरा करने के बाद विद्यार्थी Graduate की Category में आ जाता है।

BA में आपको अलग-अलग विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है जैसे कि राजनीति, इतिहास और भूगोल आदि। अगर आप इन सब विषयों में दिलचस्पी रखते है तो ये कोर्स आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। ये एक ऐसा कोर्स है जिसे करने के बाद आप ना सिर्फ Civil Services में जा सकते है बल्कि आप किसी भी तरह की Government और Private Jobs के Exams को भी आसानी से Crack कर सकते है।

उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे कि BA क्या है और इसके साथ ही BA Full Form In English क्या है। तो चलिए अब आगे जानते है BA General और BA Honours में क्या अंतर होता है।

BA General और BA Honours में अंतर

BA कोर्स दो प्रकार के होते है – BA General और BA Honours तथा इन दोनों ही कोर्स की अवधि तीन साल की है। काफी लोग इस बात को लेकर परेशान रहते है कि आखिरकार इन दोनों कोर्स में क्या अंतर होता है? तो इसी को देखते हुए आज हमने आपको इन दोनों कोर्स के बीच में क्या अंतर है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है-

BA General BA Honours
1. BA General में आपको लगभग 5 विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है जिसमें से इंग्लिश और हिंदी एक अहम विषय होता है। BA Honours में आपको आपके द्वारा चुने गए किसी एक Subject के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है।

उदाहरण के लिए अगर अपने Honours में History विषय चुना है तो आपको इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

2. BA General आसान कोर्स होता है। BA Honours मुश्किल होता है क्यूंकि यहाँ एक विषय के बारे में काफी गहराई से पढ़ाया जाता है।
3. BA General में Theory ज्यादा Practical कम होता है। BA Honours में Practical ज्यादा Theory कम होता है।

Eligibility Criteria for BA

BA एक ऐसी डिग्री है जो दुनियाभर में सबसे अधिक की जाती है जिसके चलते लोग असमंजस में रहते है कि इस डिग्री को करने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए। अगर आपके दिमाग में यही सवाल है और आप जानना चाहते है कि कॉलेज में BA कोर्स में Admission लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। तो नीचे हमने आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दी है।

  • कॉलेज में BA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र का किसी भी सब्जेक्ट से 12वी पास होना जरूरी है, जैसे कि Medical, Non Medical, Commerce और Arts आदि।
  • उम्मीदवार का 12वी कक्षा में 50% अंक होना अनिवार्य है।

BA कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया

अगर आप SC या फिर ST Category से है तो कुछ ऐसे कॉलेज भी है जहाँ आपको 5% की छूट दी जाती है।
BA Course कैसे करें?

1. 12वी पास करें

अगर आप अच्छे कॉलेज से BA करना चाहते है तो इसके लिए आपका 12वी पास होना अनिवार्य है। 12 वी में आपके पास Science, Arts या Commerce किसी भी स्ट्रीम में 50% अंक होने चाहिए, तभी आप किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला ले सकते है।

2. Entrance Exam क्लियर करें

अगर आप किसी Private College से BA करना चाहते है तो इसके लिए आपको किसी भी तरह के Entrance Exam को देने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि आपको उस कॉलेज में सीधा दाखिला मिल जाता है। लेकिन वहीं अगर आप किसी Government College में एडमिशन लेना चाहते है तो उसके लिए आपको Entrance Exam देना अनिवार्य है। जिसके बाद उस एग्जाम में प्राप्त किए गए Marks और Rank के आधार पर आपको अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है।

BA Course Subjects

BA की डिग्री में हमे कई सारे सब्जेक्ट्स पढ़ने को मिलते है, जिसमें से कुछ विषय तो Compulsory होते है जिन्हे पढ़ना जरूरी होता है। लेकिन इसके अलावा उनमें से 2 या फिर 3 विषयों का चयन हम अपनी रूचि के अनुसार खुद कर सकते है जिसे हम Optional Subjects कहते है।

बहुत से ऐसे छात्र होते है जो Graduation में BA की डिग्री करने का फैसला तो कर लेते है लेकिन उन्हें BA Subjects के बारे में ज्ञान नहीं होता, जिसके चलते वो ऐसे विषय चुन लेते है जिसमें उन्हें रुचि ही नहीं होती तथा जिस कारण उन्हें बाद में पछताना पड़ता है।

नीचे दी गई तालिका में हमने आपको BA Subjects के बारे में जानकारी दी है। आप इस तालिका से वो Subjects सिलेक्ट या चुन सकते है जिसमे आप अपना Career बनाना चाहते है।

इंग्लिश आर्कियोलॉजी
सोशियोलॉजी एंथ्रोपोलॉजी
जर्नालिस्म एंड मास कम्युनिकेशन लैंग्वेज कोर्स
फिलोसॉफी मीडिया स्टडीज
साइकोलॉजी रिलीजियस स्टडीज
हिस्ट्री पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
पोलिटिकल साइंस लॉ
फिजिकल एजुकेशन स्टेटिस्टिक्स
सोशल वर्क फंक्शनल इंग्लिश
एनवायरनमेंट स्टडीज जियोग्राफी
फाइन आर्टस म्यूजिक

BA के बाद क्या जॉब करें

BA करने के बाद आपको कई सारी Job Opportunities मिल जाती है जिसे करने के बाद आप अपना फ्यूचर बना सकते है। अधिकतर लोगों के दिमाग में एक ही सवाल होता है कि BA करने के बाद हम क्या जॉब करें? तो आज मैंने आपके इसी सवाल का जवाब दिया है और बताया है कि आप BA पूरी होने के बाद क्या जॉब कर सकते है।

BA Ke Baad Kya Kare

हर इंसान के दिमाग में अपने करियर को लेकर विभिन्न तरह के सवाल होते है। क्या आपके दिमाग में भी अपने करियर को लेकर कोई सवाल है? जैसे कि BA के बाद ऐसा कौन-सा कोर्स करें जिससे आप अच्छा कमा सकें। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते है तो नीचे हमने आपको BA के बाद कौन-कौन से Career Option उपलब्ध है इसके बारे में जानकारी दी है।

  • एम.ए (Masters)
  • बी.एड (B.Ed)
  • एम.बी.ए (M.B.A)
  • एल.एल.बी (L.L.B)
  • एम.एड (M.Ed)
  • एम.एस.सी (M.Sc)
  • होटल मैनेजमेंट (Hotel Management)
  • बेसिक स्कूल ट्रेनिंग कोर्स (B.S.T.C)
  • बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (B.T.C)
  • फैशन डिज़ाइनर (Fashion Designer)

उम्मीद करते है कि यहाँ तक आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे जैसे कि Full Form Of BA In Hindi और BA Long Form क्या है।

भारत में BA के टॉप कॉलेज

नीचे दी गई तालिका में हमने आपको भारत के Top Colleges और वो कहाँ स्थित है इसके बारे में जानकारी प्रदान की है।

कॉलेज का नाम शहर
सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई
प्रेसीडेंसी कॉलेज कोलकाता
लोयोला कॉलेज चेन्नई
सेंट स्टीफन कॉलेज नई दिल्ली
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन नई दिल्ली
हंस राज कॉलेज नई दिल्ली
क्राइस्ट कॉलेज बैंगलोर
सिम्बायोसिस कॉलेज पुणे
सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन मुंबई
सेंट जेवियर्स कॉलेज अहमदाबाद

Conclusion

दुनियाभर में BA, BSC, B.Com और B.Ed जैसी विभिन्न डिग्री उपलब्ध है। पर वहीं अगर बात करें BA यानी कि Bachelor Of Arts की तो ये सबसे लोकप्रिय और पुरानी डिग्री मानी जाती है। जिसके चलते आज का हर युग इंटरनेट पर B. A Ka Full Form क्या है? ये सर्च करता रहता है। इसी को देखते हुए आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया BA क्या है, BA में किन-किन सब्जेक्ट्स को पढ़ाया जाता है आदि।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे Social Media पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वो भी BA Degree के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर सके।

बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) कोर्स से जुड़े FAQ

BA Ka Full Form Kya Hota Hai?

बीए (BA) का फुल फॉर्म Bachelor of Arts होता है।

BA कोर्स कितने साल का होता है?

बीए कोर्स कुल 3 साल का होता है।

BA के बाद आप कौन-कौन से कोर्स कर सकते है?

बीए के बाद आप MA (Masters), B.Ed, L.L.B और Hotel Management जैसे विभिन्न कोर्स कर सकते है।

BA में कुल कितने Semesters होते है?

बीए में कुल 6 Semesters होते है।

क्या BA में किसी भी Stream के छात्र एडमिशन ले सकते है?

हाँ, BA एक ऐसा कोर्स है जिसमें किसी भी Stream के छात्र एडमिशन ले सकते है, चाहे वो Science बैकग्राउंड से हो, Commerce के हो या फिर Arts के हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 105

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment