Birth Certificate Kaise Banawaye? – बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट तथा सरल Online प्रक्रिया !

भारतीय नागरिक की पहचान के लिए बहुत से महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र होते है उनमें से एक है बर्थ सर्टिफिकेट। यह एक ज़रुरी दस्तावेज़ है जिसकी कई जगह आवश्यकता होती है।

Editorial Team

भारतीय नागरिक की पहचान के लिए बहुत से महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र होते है उनमें से एक है बर्थ सर्टिफिकेट |  यह एक ज़रुरी दस्तावेज़ है जिसकी कई जगह आवश्यकता होती है। लेकिन अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है या आपको अपने बच्चे का Birth Certificate Banana Hai तो आज की पोस्ट “बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं” में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले है।

जब बच्चे का जन्म होता है तो जन्म प्रमाण पत्र दिया जाता है लेकिन अगर बर्थ सर्टिफिकेट आपके पास नहीं है तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुक जाते है। आप जन्म प्रमाण पत्र के बिना पासपोर्ट भी नहीं बनवा सकते और ना ही सरकारी सुविधाओं का लाभ ले पाते है। तो आइये अब Janam Praman Patrata Ki Jankari विस्तार में जानते है, जिससे की आप इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना हो।

Birth Certificate Kya Hai

यह प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति की जन्म दिनांक, आयु और जन्म के स्थान की पहचान का प्रमाण होता है। इसके द्वारा आप बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। जन्म प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन माध्यम से ही बनाए जाते थे जिसके लिए आपको सरकारी दफ्तर जाना होता था लेकिन अब सरकार ने Janam Praman Patrata Online बनाने की सुविधा प्रदान कर दी है,  जिसके द्वारा आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है। हालाँकि ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Aadhar Card Online Kaise Banaye – जानिए Aadhar Card Ke Liye Online Appointment Kaise Le विस्तार में!

Birth Certificate Documents

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे है तो इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की जरुरत होती है। Birth Certificate Banane Ke Liye Document की List  नीचे दी गयी है।

  •  माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र
  •  जन्म स्थान प्रमाण पत्र
  •  बच्चे के जन्म की तारीख और नाम
  •  माता-पिता के विवाह का प्रमाण पत्र

Janam Praman Patrata Kaise Banaye Online

यदि आप बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना चाहते है और जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करे।

Step 1: Go To Website

सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की इस वेबसाइट Mpenagarpalika.Gov.In पर जाना है।

नोट: जन्म सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हर राज्य की अपनी अलग-अलग वेबसाइट होती है। हम यहां पर मध्यप्रदेश राज्य की वेबसाइट के द्वारा आपको जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाते है इस बारे में बता रहे है।

Step 2 : Click Birth Registration Option

इस वेबसाइट पर जाने के बाद Homepage पर आपको राईट साइड में Quick Links के नीचे Birth Registration का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Step 3 : Select Your City

आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आपको अपने शहर का चयन करना है। फिर Continue Button पर क्लिक करना है।

Step 4 : Application Form

अब जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म आपके सामने आ जाएगा।

Step 5 : Enter Details

इसमें आपको सभी जानकारी को सही-सही भरना है।

Step 6 : Please Upload Documents

सभी तरह की जानकारी को अच्छे से पूरी तरह भरने के बाद डाक्यूमेंट्स की कॉपी को स्कैन करके अपलोड करे और Continue पर क्लिक करे।

Step 7 : Select Payment Mode

अब आपको Payment करने का पेज मिलेगा जहां आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।

Step 8 : Receive A Registration Number

आपको एक रजिस्ट्रेशन नम्बर मिलेगा जिसका प्रिंट-आउट निकाल कर अपने पास रखे।

अगर आपका ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो रहा है तो Birth Certificate Form का प्रिंट-आउट निकाले। अब इसे अपने नज़दीक के ULB Office में जमा कर दीजिये।

जरूर पढ़े: Income Certificate Kya Hai? Income Certificate Kaise Banaye – Income Certificate Ke Liye Document कौन-कौन से लगते है जानिए!

Birth Certificate Kaise Check Kare

अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको आगे हम कुछ स्टेप्स बता रहे है।

Step 1 : Go To Website

मध्य प्रदेश की वेबसाइट Mpenagarpalika.Gov.In पर जाए।

Step 2 : Citizen Services

इसमें आपको Citizen Services Application Status पर क्लिक करना है।

Step 3 : Application Number

इस ऑप्शन में अपना Application Number Enter करे।

Step 4 : Get Status

अब Get Status पर क्लिक कर दीजिये।

तो इस तरह आप जन्म प्रमाण पत्र का Status देख पाएँगे।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: MP Rojgar Panjiyan Online Kaise Kare? – मध्यप्रदेश रोज़गार पंजीयन के लिए योग्यता, डॉक्यूमेंट!

Birth Certificate Kaise Download Kare

अब यदि आप अपना Birth Certificate Download करना चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करे।

Step 1 : Go To Website

सबसे पहले आपको ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाना है।

Step 2 : Download Birth Certificate

यहां आपको Citizen Services का ऑप्शन मिलेगा। इसमें Birth Certificate के ऑप्शन में Download Birth Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करे।


Step 3 : Enter Application Number & Get Certificate

अब आपको Application Number डालना है।इसके बाद आपको Get Certificate के Button पर क्लिक करना है। Get Certificate Button पर क्लिक करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा।

Conclusion:

दोस्तों बर्थ सर्टिफिकेट ही एक ऐसा दस्तावेज़ है जो आपके जन्म का प्रमाण होता है। स्कूल में एडमिशन से लेकर सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। अब ऑनलाइन माध्यम से Birth Certificate Banana बहुत सरल हो गया है। घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से कम समय में जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। तो दोस्तों इस पोस्ट को अपने फ्रैंड्स के साथ भी Share करे और पोस्ट पसंद आयी हो तो Like ज़रुर करे।यदि आप इंटरनेट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने में रूचि रखते है तो हिंदी सहायता से जुड़े रहे और नए Updates पाने के लिए हमारी चैनल को Subscribe करे, धन्यवाद !

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.6 / 5. Vote count: 9

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment