Tooth Discoloration Kya Hai? – टूथ डिस्कलोरेशन होने के कारण, प्रकार व इलाज!

एक मानव का शरीर अपने आप में परिपूर्ण होता है और इसमें उपस्थित सभी चीजें हमारे लिए आवश्यक है। यह ऊपर वाले का दिया गया एक नायाब तोहफ़ा है।

Editorial Team

एक मानव का शरीर अपने आप में परिपूर्ण होता है और इसमें उपस्थित सभी चीजें हमारे लिए आवश्यक है। यह ऊपर वाले का दिया गया एक नायाब तोहफ़ा है। इसी के चलते आज हम आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी लाये है दांतों के बारे में, क्योंकि दाँत हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है जो हमें भोजन को चबाने और पीसने में मदद करते है लेकिन दाँतों की ठीक से देख भाल ना होने पर इनका रंग बदल जाता है और इनमें कई प्रकार के धब्बे होने लगते है।

Tooth Discoloration यह एक बड़ी समस्या है यह हमारी ही कुछ लापरवाही से होती है जैसे- दांतों की सफाई ना करना और बहुत सी ऐसी चीजों का सेवन करना जो हमारे दाँतों के लिए बिल्कुल सही नहीं है तो उन चीजों के बारे में जानने और Tooth Discoloration Meaning के बारे में पता करने के लिए इस पोस्ट अंत तक ज़रूर पढ़े।

Tooth Discoloration Kya Hai

Tooth Discoloration Kya Hai

मनुष्य के दाँतों में कई प्रकार के दाग देखे जा सकते है और इसका मुख्य कारण दाँतों की ठीक से देख भाल नहीं करना है। दांतों में दाग होने के कुछ मुख्य कारण जैसे- ज़रूरत से ज़्यादा मीठा खाना, कोल्ड्रिंग का ज़्यादा सेवन, तंबाकू गुटखा खाना, शराब पीना आदि के बाद ठीक से दाँतों की सफाई ना होने के कारण दाँत पीले होने लगते है जो व्यक्ति की सुंदरता को कही ना कही कम कर देता है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: BDS Kaise Kare? – यहां जाने डेंटिस्ट डॉक्टर कैसे बने की पूरी जानकारी हिंदी में!

Types Of Teeth Stains

अगर हम अपने दाँतों की ठीक से देख भाल नहीं करेंगे तो उन में कई प्रकार के दाग उत्पन्न हो जायेंगे जैसे- आपके दाँत पीले और सफ़ेद होने लगेंगे, अगर आप तंबाकू गुटख़े जैसी चीजों का सेवन करते है तो आपके दाँत काले होने लगेंगे और बहुत से लोगों के दाँतों में लाल सफ़ेद धब्बे भी देखे गए है और भी कई प्रकार के धब्बे दाँतों में पाए जाते है।

Tooth Discoloration Causes

आपके दाँत जितने सफेद होंगे आपकी सुंदरता भी उतनी ही बढ़ेगी लेकिन इसके लिए आपको अपने दाँतों का ख्याल रखना होगा तो चलिए जानते दाँतों का रंग क्यों बदलता है।

  • बचपन में दाँतों का ख्याल बहुत कम लोग रखते जिससे धीरे-धीरे उनके दाँतों का रंग फीका हो जाता है या उनके दाँतों का रंग पीला पढ़ जाता है जो ब्रश करने से भी सही नहीं होता है।
  • बहुत से लोगों में जेनेटिक के कारण भी दाँतों का रंग फीका, पीला, या हल्का कला हो जाता है।
  • दाँतों का सही से ख्याल नहीं रखने पर उसके एनामेल पर असर पड़ता है जिससे प्लॉक में बैक्टीरिया जमा हो जाते है और आपके दाँत काले होने लगते है।
  • जब आप अपने दांतों को सही करने के लिए ब्रसेस का उपयोग करते है तो उससे भी आपके दाँत में सफेद धब्बे की समस्या उत्पन्न हो जाती है जो काफी बेकार दिखती है।
  • अगर आप चॉकलेट, व्हाइट ब्रेड, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, आदि चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करते है तो आपके दाँत पीले, काले और कमजोर होने लगेंगे।
  • अगर आप तंबाकू, गुटखा, शराब आदि चीजों का भी सेवन करते है तो इससे आपके दाँत काले हो जायेंगे और सड़ने लगेंगे।

जरूर पढ़े: Balo Ko Lamba Kaise Banaye? – बाल को लम्बा, घना करने के लिए तेल, शैम्पू और घरेलू उपाय हिंदी में!

Tooth Discoloration Treatment

वर्तमान समय में डेंटल चिकित्सा बहुत आगे पहुँच गया है जिसके द्वारा अब दाँतों को आसानी से चमकीला चमकदार बनाया जा सकता है। डेंटल ब्लीचिंग की मदद से दाँतों का पीलापन, लाल-पीले धब्बे, तंबाकू-गुटखा के दाग आसानी से निकाले जा सकते है डेंटल ब्लीचिंग कई प्रकार की होती है।

चेयर साइट व्हाइटिनंग

इसमें बहुत तेजी से आपके दाँतो की सफेदी को लौटाया जाता है इसमें एक मशीन का उपयोग होता है जो आपके दाँतों को 1 घंटे में साफ कर देती है।

केमिकल ब्लीचिंग

इसमें एक विशेष प्रकार की दवा से आपके दाँतों के दाग धब्बो को साफ किया जाता है यह ट्रीटमेंट आपको 2 से 3 बार करवाना होता है।

होम ब्लीचिंग

यह प्रकिया आपके घर पर ही की जाती है इसमें आपको एक विशेष प्रकार की ट्रे दी जाती है जिसे आपको रात में पहन कर सोना होता है इस प्रकिया से आपके दाँत 7-8 दिन में साफ हो जायेंगे।

Conclusion:

अगर आपको लगता है कि आपके दांत ज्यादा खराब हो गए है तो अपने दंत चिकित्सक को तुरंत दिखाना सही रहता है, क्योंकि शुरुआती उपचार जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकता है। अगर आप सही समय पर इलाज नहीं करवाते है तो यह संक्रमण आस-पास के दांतों और संरचनाओं को प्रभावित कर सकता है।

तो यदि आपको दाँतों में दाग, धब्बे और रंग परिवर्तन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पसंद आयी हो तो Tooth Discoloration Meaning In Hindi की जानकारी को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे, ताकि अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानने को मिले।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment