Pimples Kaise Hoti Hai? – पिम्पल्स के लक्षण, कारण, इलाज और हटाने के घरेलु उपाय!

वर्तमान समय में अधिकतर व्यक्ति अपनी सुंदरता को बढ़ाने और उसे बनाए रखने के लिए कई तरह Beauty Product का इस्तेमाल करते है।

Editorial Team

वर्तमान समय में अधिकतर व्यक्ति अपनी सुंदरता को बढ़ाने और उसे बनाए रखने के लिए कई तरह की Beauty Product का इस्तेमाल करते है। इसलिए बाज़ार में इन Beauty Product की बहुत डिमांड है। लेकिन क्या आपको पता है की कई ऐसी समस्याएं भी मौजूद है जो आपकी सुंदरता को ख़राब करने में पहला स्थान रखती है। हम बात कर रहे है Pimples (मुँहासे) की जिससे आपका चेहरा ख़राब दिखने लगता है। यह समस्या लड़के लड़कियों दोनों में पाई जाती है।

पिम्पल्स लड़के या लड़की के चेहरे पर होने वाली वह समस्या है जो एक बार हो जाने के बाद आसानी से उस व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ती है। यह समस्या समय के साथ किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इसके होने के कई कारण मौजूद है। इसलिए आज हम आपके लिए पिम्पल्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लाए जैसे- पिम्पल्स को कैसे रोके, पिम्पल्स हटाने के उपाय, पिम्पल्स ट्रीटमेंट और Pimples Se Bachne Ke Tarike आदि।

Pimples Ko Hatane Ke Gharelu Upay

Pimples Kya Hai (पिम्पल्स क्‍यों होते है)

पिम्पल्स चेहरे पर होने वाली वह समस्या है जो व्यक्ति की खूबसूरती को कम कर देती है। जब हमारे शरीर में मौजूद तेल ग्रंथियां किसी बैक्टीरिया से जुड़ जाती है तो उस स्थिति में लोगों को मुँहासे (Pimple) होने लगते है। पिम्पल्स व्यक्ति के शरीर में किसी भी जगह पर हो सकते है बस हाथों की हथेली और पैरों के तलों को छोड़ कर, हमारे शरीर की त्वचा पर उपस्थित रोम छिद्र अंदर से तेल ग्रंथियों से जुड़े होते है। जो मिलकर सीबम का निर्माण करते है और इसी सीबम के कारण हमारी त्वचा अच्छी दिखती है। सीबम तेल ग्रंथियों में तेल का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। जब भी किसी व्यक्ति में हार्मोन बदलते है तो उसके शरीर में उपस्थित तेल ग्रंथियों के तेल का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे व्यक्ति की त्वचा पर पिम्पल्स या मुँहासे जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Typhoid Kaise Hota Hai? – टाइफाइड होने के लक्षण, कारण और बचने के घरेलु उपाय!

Pimples Ke Lakshan (पिम्पल्स के लक्षण)

पिम्पल्स या मुँहासे होना कोई बड़ी समस्या नहीं है इसके कारण व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। पिम्पल्स होने से पहले कोई खास लक्षण नहीं दिखाए देते है। लेकिन फिर भी कुछ स्थिति के बाद आपको पिम्पल्स हो सकते है जिसके बारे में हम आपको आगे बता रहे है।

  • चेहरे पर हल्के लाल दाने उभरना जो बाद में Pimples On Chin, Pimples On Head और Pimples On Forehead का कारण बन जाते है।
  • व्यक्ति की त्वचा के नीचे ठोस गाठें बनना।
  • उभरी हुए त्वचा के नीचे मवाद का भरना।
  • त्वचा पर लाल धब्बे और बालों के रोम में सूजन आना।

Pimples Hone Ke Karan

पिम्पल्स एक ऐसी समस्या है जिसे कोई भी व्यक्ति अपने शरीर पर नहीं होने देना चाहता है, क्योंकि यह व्यक्ति की सुंदरता को कम कर देती है। पिम्पल्स कई कारणों से व्यक्ति को प्रभावित कर सकते है। अगर आप Pimples Se Kaise Bache और Pimples Ko Kaise Roke के बारे में जानना चाहते है, तो सबसे पहले आपको पिम्पल्स होने के कारण जान लेना चाहिए जो इस तरह है:

  • पिम्पल्स होने का सबसे बड़ा कारण हार्मोन्स का बदलाव है। यह बढ़ती उम्र के साथ लड़के और लड़कियों दोनों में होता है। जिससे Pimples On Face की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • ज़रूरत से ज़्यादा मेकअप भी पिम्पल्स को आने की अनुमति देता है। महिलाएँ कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है इस कारण भी पिम्पल्स आने लगते है।
  • एक सर्वे से पता चला है ऑयली चीजें, जंक फ़ूड, अधिक शुगर आदि प्रकार की चीजों का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन करने पर भी पिम्पल्स आने लगते है।
  • मौसम बदलने के कारण भी पिम्पल्स हो सकते है, और अगर आप ज़्यादा समय धूल-मिट्टी या प्रदूषित जगह पर बिताते है तो यह भी पिम्पल्स आने का कारण बन सकता है।
  • अगर आपकी त्वचा ज़्यादा ऑयली है तो इस वजह से भी आपको Pimples On Cheeks हो सकते है।
  • यदि आप ज़्यादा समय तक किसी मानसिक तनाव या चिंता में डूबे रहेंगे तो इस वजह से भी आपको पिम्पल्स का सामना करना पड़ सकता है।

Pimples Ke Prakar (पिम्पल्स के प्रकार)

पिम्पल्स और मुँहासे व्यक्ति की त्वचा पर कई प्रकार से हो सकते है। जिनके बारे में आपको शायद पता नहीं होगा तो चलिए जानते है कि पिम्पल्स कितने प्रकार के होते है।

व्हाइटहेड्स (Whiteheads)

इस प्रकार के पिम्पल्स को बंद कॉमेडो के रूप देखा जाता है और इसे क्लोज़्ड कमडोन्स के नाम से भी जाना जाता है। यह व्यक्ति की त्वचा के निचले हिस्से में रहते है और इनका ऊपरी हिस्सा सफ़ेद रंग जैसा दिखाई देता है।

ब्लैकहेड्स (Blackheads)

यह पिम्पल्स खुले कॉमेडो के रूप में होते है यह मेलेलीन ऑक्सीकरण के कारण व्यक्ति की त्वचा पर काले और भूरे रंग के दिखाई देते है। इस प्रकार के पिम्पल्स का मुँह खुला होता है और इनमें किसी भी प्रकार की सूजन भी नहीं होती है।

पेपुल्स (Papules)

इस प्रकार के पिम्पल्स छोटे, ठोस और हल्के लाल रंग के दाने की तरह होते है। जिनमें व्यक्ति को अधिकतर खुजली महसूस होती है।

नोड्यूल्स (Nodules)

यह व्यक्ति की त्वचा के अंदर से पनपते हुए त्वचा के बाहर आते है। यह बड़े आकर के साथ हल्के लाल रंग के होते है। जिन्हे छूने या टच करने पर दर्द महसूस होता है।

फुंसी या दाना (Pustules)

इन्हे आप व्यक्ति के त्वचा पर आसानी से देख सकते है। यह मवाद से भरी एक फुंसी होती है। जिसके नीचे का हिस्सा हलके लाल रंग का होता है और ऊपरी हिस्सा मवाद से भरा होता है।

पुटी (Cysts)

पुटी बड़े आकर की एक फुंसी होती है, जो पूरी तरह मवाद से भरी होती है। यह पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद भी चेहरे पर दाग छोड़ जाती है। इसमें व्यक्ति को दर्द का सामना भी करना पड़ता है।

Pimples Se Bachne Ke Upay (पिम्पल से बचाव)

अगर आप Pimples Se Chutkara पाना चाहते है या पिम्पल्स से बचे रहना चाहते है, तो आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव करना होंगे जो हमने आपको नीचे बताए है।

  • हर रोज़ कम से कम 10 से 15 गिलास पानी पिए, ऐसा करने से आपके शरीर की अशुद्धियाँ बाहर होने लगेंगी।
  • बार-बार हर समय अपने हाथों से अपने चेहरे को नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से हाथों में उपस्थित बैक्टीरिया आपके चेहरे पर चले जाते है। जिससे आपको पिम्पल हो सकते है।
  • आपको अपने चेहरे को दिन भर में 2-3 बार धोना चाहिए। इससे चेहरे पर जमने वाली धूल-मिट्टी साफ हो जाती है और आप पिम्पल जैसी समस्या से दूर रहते है।
  • नमक का कम से कम सेवन करे इसके ज़्यादा सेवन से पिम्पल हो सकते है।
  • कोई एक पिम्पल होने की स्थिति में उसे ना तो दबाए और ना ही फोड़े, ऐसा करने से पिम्पल दूसरी जगह निकलने लगेंगे।
  • मेकअप करने के बाद और मेकअप करने से पहले मेकअप में इस्तेमाल होने वाले ब्रश को धोएं ऐसा करने से ब्रश में बैक्टीरिया नहीं पनपते है।

जरूर पढ़े: BP Kaise Check Kare? Blood Pressure Napne Ke Tarike क्या होते है? – जानिए High BP Me Kya Khaye और क्या नही से संबंधित पूरी जानकारी!

Pimple Se Chutkara Paane Ke Upay (Pimple Home Remedies)

पिम्पल्स की समस्या व्यक्ति को घर में कैद कर देती है क्योंकि व्यक्ति पिम्पल्स हो जाने स्थिति में घर से बाहर निकलने और लोगों से बातचीत करने में हिचकिचाता है। वह बस जल्द से जल्द Pimples Ko Hatane Ki Vidhi और Pimples Se Chutkara Pane Ke Tips देखने और इस्तेमाल करने लगता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको Pimple Se Chutkara Paane Ke Liye Gharelu Upay बताने वाले है जो आपके लिए बहुत लाभकारी होंगे।

बर्फ

एक बर्फ का टुकड़ा ले और उसे अपने पिम्पल्स पर 2-3 मिनट घुमाए जिससे उसका सूजन कम होगा और वह धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी, निम्बू का रस और गुलाब जल को एक बर्तन में अच्छे से मिला ले और उसे अपने चेहरे के पिम्पल्स पर लगाए और 15-20 मिनट बाद उसे धुले। यह विधि आपके पिम्पल्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

एलोवेरा

एलोवेरा आपके पिम्पल्स के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। एलोवेरा जेल को सीधे अपने पिम्पल्स पर लगाए और 15-20 मिनट में धो ले, इससे आपके पिम्पल्स धीरे-धीरे ठीक हो जायेंगे।

स्टीम प्रक्रिया

स्टीम प्रक्रिया से आपकी त्वचा साफ और मुलायम रहती है। जिससे पिम्पल्स एक बार साफ हो जाने पर दोबारा नहीं आते है।

शहद

शहद भी पिम्पल्स को हटाने का रामबाण इलाज़ है इसके लिए एक कटोरी में शहद ले और अपने हाथ से पिम्पल्स पर लगाए और 20-25 मिनट में धो ले, इससे धीरे-धीरे आपके पिम्पल्स ठीक होने लगेंगे।

Pimples Ko Kaise Dur Kare

पिम्पल्स होना एक आम बात है जो किसी भी व्यक्ति को हो सकते है। यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है। जो आसानी से ठीक नहीं होते है और अगर यह ठीक हो भी जाती लेकिन चेहरे पर पिम्पल्स के दाग रह जाते है। इसलिए हम आपके लिए मुँहासे का इलाज (Pimples Treatment) की जानकारी लाए है।

लेज़र इलाज

इस इलाज में लेज़र किरणों का उपयोग करके पिम्पल्स में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को मारा जाता है। जिससे पिम्पल्स पर नियंत्रण किया जाता है। इस इलाज से भविष्य में मुँहासे होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

होम्योपैथिक इलाज

इसमें मुँहासे का संपूर्ण इलाज किया जाता है जिससे Pimples On Back होने की समस्या नहीं होती है। इस इलाज में मुँहासे किस वजह से हो रहे है उस पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है। होम्योपैथी के द्वारा इलाज करने वाले डॉक्टर सल्फ़र, काली ब्रोमेटम, बेलाडोना, नक्स और आर्कटियमलाप्पा से बनी दवाइयों का उपयोग करते है।

ब्लू लाइट से इलाज

यह पिम्पल्स का इलाज करने की सबसे नई तकनीक है इससे प्रोपेयोनिबैक्टीरियम एकनेस नाम के बैक्टीरिया द्वारा होने वाले लाल पिम्पल्स और सूजन वाले पिम्पल्स का इलाज किया जाता है। क्योंकि यह बैक्टीरिया नीली रोशनी को सहन नहीं कर पाते है और इसके संपर्क में आते ही नष्ट हो जाते है। इस रोशनी से त्वचा पर उपस्थित तेल ग्रंथियां सिकुड़ जाती है इसीलिए यह पिम्पल्स का अच्छा इलाज है।

हर्बल इलाज

इस इलाज को प्राचीन समय से उपयोग में लाया जा रहा है। इसमें घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें और घर के आस-पास पायी जाने चीजों का उपयोग किया जाता है जैसे- शहद, हल्दी, नीम, एलोवेरा, लहसुन आदि जो पिम्पल्स के इलाज में मदद करते है।

आयुर्वेदिक इलाज

यदि आपको Pimple Se Chutkara Pana है तो पिम्पल के आयुर्वेदिक इलाज को अपनाएँ क्योंकि यह पिम्पल्स का रामबाण इलाज माना जाता है इसके इलाज में कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे- चंदनासवा, गुगुलु, त्रिफला, सरीवद्यासवा आदि जिन्हे एक निश्चित मात्रा में मिलाकर दवाई बनाए जाती है।

यह पोस्ट भी पढ़े: Appendix Kyu Hota Hai? – अपेंडिक्स से बचने के उपाय व अपेंडिक्स होने पर क्या खाना चाहिए, क्या नही!

Pimples Ko Hatane Ke Liye Cream (पिम्पल्स ट्रीटमेंट क्रीम नाम)

वर्तमान समय में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिसका असर पिम्पल्स और मुँहासे जैसी समस्याओं के रूप में लोगों की त्वचा पर दिखाए देने लगा है। इसी से बचाव के लिए आज अधिकतर व्यक्ति विभिन्न तरह की Pimples Cream (पिम्पल्स क्रीम) का इस्तेमाल करने लगे है। इसीलिए हम भी आपके लिए कुछ उपयोगी पिम्पल्स ट्रीटमेंट क्रीम नाम लेकर लाये है जिसके उपयोग से आपको पिम्पल्स में राहत मिलेगी।

  • रेटिनो-ए टेटिनोइन क्रीम (Retino-A Tretinoin Cream)
  • ग्लाइको 6 ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम (Glyco 6 Glycolic Acid Cream)
  • न्यूट्रोगेना क्रीम (Neutrogena Cream)
  • अवेने ट्रीएकनील (Avene Triacneal)
  • हिमालय हर्बल्स मुँहासे एन पिम्पल क्रीम (Himalaya Herbals Acne N Pimple Cream)
  • विको हल्दी WSO त्वचा क्रीम (Vicco Turmeric WSO Skin Cream)
  • नोमार्क्स मुँहासे क्रीम (Nomarks Acne Pimple Cream)

Conclusion:

पिम्पल्स आज के समय में हर किसी के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है, क्योंकि यह आपके चेहरे को ख़राब तो करते ही है और उसी के साथ यह आपके चेहरे पर दाग भी छोड़ जाते है। इसी समस्या से निपटने के लिए हमने आपको Pimples Ko Rokne Ke Upay, Pimples Ko Hatane Ke Upay और Pimples Se Chutkara Kaise Paye के बारे में जानकारी प्रदान की यदि आपको Pimples Se Chutkara In Hindi की जानकारी पसंद आयी हो तो इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे, ताकि अन्य व्यक्ति भी इस जानकारी का लाभ ले सके।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 2.3 / 5. Vote count: 3

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment